फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poisonous liquor scandal: Five cases registered, nine nominated, two arrested

जहरीली शराब कांड: पांच मुकदमा दर्ज, नौ नामजद, दो गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor scandal: Five cases registered, nine nominated, two arrested
आजमगढ़। माहुल के जहरीली शराब कांड में अहरौला थाने और फूलपुर कोतवाली में कुल पांच मुकदमे दर्ज कर नौ लोगों को नामजद किया गया है। मामले में दो को गिरफ्तार और चार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। पूरे प्रकरण की जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ के नेतृत्व में चार टीमें बनाई गई हैं। सभी टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने नेहरू हाल में प्रेसवार्ता में बताया कि अहरौला थाने में दो और फूलपुर कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अहरौला थाने में मृतक झब्बू के पुत्र विजय सोनकर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए रंगेश यादव, सूर्यभान, पुनीत कुमार, रामभोज व अशोक को नामजद किया है। रंगेश यादव देसी शराब की दुकान का अनुज्ञापी है। अन्य चार सेल्समैन हैं। मृतक रामप्रीत के भाई राजेंद्र ने भी इन्हीं पांच लोगों के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें से चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि एक सेल्समैन फरार है। एसपी ने बताया कि लोगों की शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम ने शराब की कई दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने माहुल में देसी शराब की दुकान की जांच की। वहां चार पेटी अवैध शराब, दो लीटर रंगीन अवैध शराब व 145 पेटी वैध शराब बरामद की गई। इस मामले में अनुज्ञापी रंगेश यादव, समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आबकारी निरीक्षक रजनीश प्रताप सिंह ने फूलपुर कोतवाली में अंबारी में देसी शराब की दुकान की चेकिंग के बाद मुकदमा दर्ज कराया। यहां 20 लीटर अवैध शराब, 95 शीशी वैध शराब व 5400 रुपये बरामद हुए। यहां से सेल्समैन राजेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजेंद्र और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बिलारमऊ शराब ठेके की जांच की। यहां17 शीशी नकली क्यूआर कोड युक्त शराब, तीन लीटर नकली शराब, 12 नकली शराब के ढक्कन, 48 शीशी वैध शराब व 7530 रुपये बरामद किए गए। यहां से सेल्समैन प्रमोद को गिरफ्तार किया गया है। यहां भी प्रमोद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

रंगेश पर पहले से दर्ज है मुकदमा
आजमगढ़। एसपी ने बताया कि शराब कांड में मुख्य आरोपी के रूप में रंगेश यादव का नाम सामने आया है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाल लिया गया है। रंगेश पर पहले सड़क जाम करने के मामले में एक मुकदमा दर्ज है। 2016 में दर्ज इस मुकदमे में रंगेश के अलावा पूर्व सांसद रमाकांत यादव, चंद्रभान, मुन्ना उर्फ शेषनरायण और रजनीश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed