फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poisonous gas released at the contract, the salesman who came out was beaten and looted.

Azamgarh News: ठेके पर छोड़ी जहरीली गैस, बाहर निकले सेल्समैन को पीट कर लूटपाट

Thu, 24 Oct 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Poisonous gas released at the contract, the salesman who came out was beaten and looted.
जहानागंज। गोधौरा गांव के समीप स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में बाइक सवार बदमाशों ने जहरीली गैस छोड़ दी। घुटन होने पर सेल्समैन बाहर निकला तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। हवाई फायरिंग करते हुए दुकान में रखे शराब और कैश काउंटर में बिक्री के 25000 नकद और सीसी कैमरे के डीबीआर साथ उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और वापस चली गई।
विज्ञापन

जहानागंज के गोधौरा गांव के समीप महाराजा सुहेलदेव राज्य विवि मार्ग पर तीन शराब की दुकान एक ही जगह पर हैं। तीनों दुकानों के दरवाजे अलग-अलग हैं, लेकिन सभी के छत टीन शेड लगे हैं। मंगलवार देर रात 12.30 बजे तीन बाइक से छह बदमाश आए। वह दुकान के टिनशेड पर चढ़ गए और उसे उठाकर जहरीली गैस छोड़ दी। दम घुटने से बाहर निकले सेल्समैन को पीट दिया। वहीं दो सेल्समैन तो दुकान से नहीं निकले लेकिन एक सेल्समैन घुटन होने के कारण बाहर निकल गया। जैसे ही सेल्समैन बाहर निकला बदमाश उसपर हमला कर दिया और जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने शराब बिक्री के 25000 रुपये व सीसी कैमरे के डीबीआर उठा ले गए। सेल्समैन ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसके बाद पीड़ित ने जहानागंज व सिधारी थाने की पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस पहुंची। वहीं एसपी हेमराज मीणा भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की पीड़ित को जहानागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed