फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PM Modi will visit Ayodhya on November 25, the route will be diverted in the district

Azamgarh News: 25 नवंबर को अयोध्या आएंगे पीएम मोदी, जनपद में डायवर्ट रहेगा रूट

Sat, 22 Nov 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will visit Ayodhya on November 25, the route will be diverted in the district
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 नवंबर को अयोध्या दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए जिले में रूट डायवर्जन किया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए आजमगढ़ से अंबेडकर नगर होते हुए अयोध्या जाने वाले सभी भारी वाहनों का प्रवेश अंबेडकर नगर सीमा में प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन के तहत आजमगढ़ से अंबेडकर नगर की तरफ जाने वाले भारी वाहन सेहदा अंडरपास, कंधरापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे और वहीं से अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। थाना अहरौला क्षेत्र से अंबेडकर नगर की दिशा में जाने वाले भारी वाहन फूलवरिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए वैकल्पिक मार्ग से भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

थाना अतरौलिया क्षेत्र से किसी भी भारी वाहन का अंबेडकर नगर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अतरौलिया क्षेत्र से अंबेडकर नगर की ओर जाने वाले वाहन गदनपुर–गोरखपुर पूर्वांचल लिंक मार्ग पर डायवर्ट कर अपनी दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह रूट डायवर्जन 25 नवंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस ने सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स, बैरिकेडिंग और मार्ग-निर्देशन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed