फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PM gives mantra to make plastic free India

पीएम ने प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का दिया मंत्र

Sun, 27 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
PM gives mantra to make plastic free India
निजामागाद स्थित भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कैंप कार्यालय में पीएम के मन की बात सुनते कार्यकर्? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात की। भाजपा सदर, लालगंज के साथ ही भाजयुमो के भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पीएम की बातों को गंभीरता के साथ सुना। लाइव प्रसारण में पीएम ने प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने बताया कि रविवार को सभी 1887 बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में किसानों, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का मंत्र दिया। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजवंश सिंह, विकास सरोज, जितेंद्र तिवारी, रामविलास सिंह, अभिलाष सिंह, मधुबाला सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, लालगंज के कैम्प कार्यालय निजामाबाद में जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय और भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात सुनी। ऋषिकांत राय ने कहा कि देश में चुनौतियां व बाधाएं भी खूब आईं लेकिन देशवासियों के अंदर सामर्थ्य भी बढ़ा है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि जनजागरण कर लोगों को स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष गौड़, अजय कुमार यादव, गगन कश्यप, अतुल सिंह, शिवेंद्र राय थे। मेंहनगर कस्बे में भाजपा ने पूर्व नगर अध्यक्ष एवं नामित सभासद सुधीर राय बब्बू के आवास पर भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष अरविंद सिंह के साथ मन की बात सुनी। इस दौरान राजेश सिंह, नियाज अहमद, त्रिलोकी सिंह, अखण्ड राय, राजेन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मन की बात’ के विरोध में बजाई ताली और थाली
तहबरपुर। किसान संगठनों के संयुक्त आह्वान पर प्रधानमंत्री के मन की बात के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा ने जगह-जगह ताली और थाली बजाकर प्रतिवाद किया। ओरा में कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने कहा कि पीएम की ‘मन की बात’ कोरी बकवास है। वह देश की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान हीरा लाल, मुन्शी प्रजापति, हरि चरण, राम जीत, सुदर्शन राम, रामकृष्ण यादव, बसन्त, जियालाल, बी राम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed