{"_id":"606367768ebc3e5902116f65","slug":"please-keep-the-receipt-of-the-high-security-number-plate-azamgarh-news-vns5825572104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की रसीद रखें संभाल कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की रसीद रखें संभाल कर
विज्ञापन
आजमगढ़। बिना हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट रसीद के पहुंचे लोग बिना काम के एआरटीओ कार्यालय से वापस लौट रहे हैं। लाइन लगने के बाद जब लोगों को जानकारी हो रही तो उन्हें वापस जाना पड़ रहा। अब एआरटीओ में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट रसीद के वाहनों की परमिट, पंजीयन, फिटनेस आदि कोई कार्य नहीं होगा। शासन ने एक बार फिर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर आदेश जारी किए हैं।
हर दिन किसी न किसी कार्य को लेकर वाहन स्वामी एआरटीओ कार्यालय आ रहे हैं। एआरटीओ कार्यालय में वाहन से संबंधित बहुतायत कार्य बिना हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए कोई कार्रवाई नहीं हो रहा है। ऐसे में वाहन स्वामियों को बैरंग वापस जाना पड़ रहा है। शहर में बहुतायत वाहन ऐसे हैं जिनमें हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगे है। हालांकि कई चरणों में यह नंबर प्लेट लगवानी होगी।
वहीं एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पुरानी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के आरटीओ से संबंधित सभी कार्य रोक दिए गए हैं। अब वाहन स्वामी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग रसीद लेकर आने पर ही काम हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दर्जनों लोग जानकारी न होने की वजह से आए और रसीद न होने की वजह से वापस लौटा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
जिले में वाहनों की संख्या
5,47,450 - दो पहिया वाहन
18,707 - चार पहिया वाहन कार
15,366 - चार पहिया वाहन जीप
20 हजार - ऑटो व ई-रिक्शा