फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pits started for advertising poles without permission

Azamgarh News: बिना अनुमति विज्ञापन पोल के लिए बनाने लगे गड्ढे

Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pits started for advertising poles without permission
नगर पालिका क्षेत्र में बिना उसकी अनुमति के ही सड़क के बीच विज्ञापन के पोल लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। जानकारी होते ही नगर पालिका प्रशासन ने संबंधित को नोटिस जारी किया है। नगर पालिका क्षेत्र में होर्डिंग और बैनर लगाने के लिए नगरपालिका से परमिशन लेनी पड़ती है। नगर पालिका द्वारा उसका शुल्क जमा कर होर्डिंग और बैनर लगाने की अनुमति लगाने की इजाजत दी जाती है। इसके अलावा नगर पालिका द्वारा जगह का कांटेक्ट कर प्राइवेट लोगों को पोल लगाने की इजाजत दी जाती है। पोल लगाकर कांट्रेक्टर उस पर विज्ञापन की होर्डिंग लगाकर लोगों से पैसे वसूलते हैं। वर्तमान में नगर क्षेत्र में लगभग एक दर्जन स्थानों पर डिवाइडर के जितने भी कट हैं वहां पर पोल लगाने के लिए फाउंडेशन का निर्माण कराया जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस संबंध में नगरपालिका प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है। ना ही उससे इन पोलों को लगाने के लिए कोई इजाजत भी नहीं ली गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमान ने बताया कि किसी को भी पोल लगाने की कोई इजाजत नहीं दी गई है। इस अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा। वैसे भी नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर होर्डिंग व बैनर अवैध रूप से लगे हैं। इसके लिए 12 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed