फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pickup trampled two students, died

पिकअप ने दो छात्रों को रौंदा, मौत

Fri, 09 Aug 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pickup trampled two students, died
बरदह थाना क्षेत्र के खराद मोड़ पर के सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे को पीएससी ठेकमा पर ले जाते लोग। - फोटो : AZAMGARH
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के खराट मोड़ के पास शुक्रवार को दिन में तीन बजे स्कूल से साइकिल द्वारा घर लौट रहे दो छात्रों समेत एक बाइक सवार को पिकअप ने रौंद दिया। तीनों को पीएचसी ठेकमा लाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों छात्रों ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी 13 वर्षीय आनंद यादव पुत्र लालचंद यादव व 13 वर्षीय प्रीतम उर्फ मिथुन यादव पुत्र मंगला यादव कृष्णा पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। शुक्रवार की शाम तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने पर दोनों साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। अभी दोनों खराट मोड़ पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार भूंसा लदी पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रुप से घ्ज्ञायल हो गये। इसी दौरान पिकअप ने बाइक सवार 18 वर्षीय गोपाल गौड पुत्र कमलेश निवासी भुलनडीह थाना बरदह को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह भी गंभीररुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल तीनों को इलाज के लिए सीएचसी बरदह पहुंची, जहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद पीएचसी ठेकमा लाया गया जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तीनों को जिला अस्पताल जौनपुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही दोनों छात्रों ने दम तोड़ दिया। घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गये और गाड़ी का पीछा कर उसे गौराबादशाहपुर में पकड़ लिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। आनंद अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed