{"_id":"61df1cc68a03954e513e5f4e","slug":"pickup-riding-cattle-thieves-attacked-people-three-injured-azamgarh-news-vns633223840","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप सवार पशु चोरों ने लोगों पर बोला हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप सवार पशु चोरों ने लोगों पर बोला हमला, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। फरहाबाद मुहल्ले में मंगलवार की देर रात पहुंचे पशु चोरों को लोगों ने दौड़ाया तो चोरों ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों नेे बुधवार की सुबह प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
फरहाबाद मुहल्ले के राजभर बस्ती में मंगलवार की रात आठ-दस पशु चोर पिकअप व बोलेरो लेकर पहुंचे। चोरों ने इंद्रदेव प्रजापति समेत अन्य कई परिवारों के घरों के बाहर बंधे मवेशियों को खोलना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ महिलाओं की आंख खुल गई और वे शोर मचाते हुए चोरों की तरफ बढ़ीं। इस पर चोर अपने वाहनों में भागते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगे। पथराव में कलंदरी देवी, इंद्रदेव प्रजापति व गुलाबी देवी आदि घायल हो गईं। लोगों ने रात में ही 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। पशु चोर मौके से फरार हो गए। सुबह मुहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि यदि सूचना पर पुलिस टीम पहुंच गई होती तो पशु चोरों को पकड़ा जा सकता था। आए दिन घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस महकमा मूकदर्शक बना हुआ है।