{"_id":"67474c641c4905fbca02aff5","slug":"pickup-half-hanging-after-breaking-railing-in-azamgarh-collided-with-bike-one-injured-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में रेलिंग तोड़ते हुए आधा लटकी पिकअप : बाइक से हुइ टक्कर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में रेलिंग तोड़ते हुए आधा लटकी पिकअप : बाइक से हुइ टक्कर, एक घायल
Wed, 27 Nov 2024 10:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 27 Nov 2024 10:14 PM IST
सार
निजामाबाद थाना क्षेत्र के पुल चुंगी के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की बाइक से टक्कर हो गई। पिकअप पुल की रेलिंग तोड़ते हुए आधा लटक गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक और रेलिंग तोड़कर लटकी पिकअप
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
निजामाबाद थाना क्षेत्र के पुल चुंगी के पास तमसा नदी पर बने पुल के ऊपर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
नगर पंचायत निजामाबाद स्थित तमसा नदी पुल पर बुधवार शाम 7:30 बजे विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
पिकअप और बाइक में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि पिकअप रेलिंग तोड़कर आधा नदी की तरफ लटक गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के शिवली गांव निवासी वीरेंद्र यादव 40 वर्ष निजामाबाद से सामान खरीद कर अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था।
विज्ञापन
अचानक विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। इससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दुर्घटना के बाद मौके पर आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा।