फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pickup collides with bike, woman dies, 10 injured

Azamgarh News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, 10 घायल

Thu, 20 Mar 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pickup collides with bike, woman dies, 10 injured
तरवा थाना क्षेत्र के चौकी कबूतरा गांव के समीप बृहस्पतिवार को पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। वहीं, पिकअप में सवार कई लोग घायल हो गए। सभी का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

तरवा थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर बेला गांव निवासी सुमन सिंह (50) अपने पुत्र विकास सिंह के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार को देखने के लिए पीजीआई हॉस्पिटल चक्रपानपुर जा रही थीं। चौकी कबूतरा गांव के समीप पहुंची ही थी कि सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सुमन सिंह की मौत हो गई। जबकि बेटा विकास सिंह को हाथ में चोट लग गई।
विज्ञापन

वहीं, पिकअप पर सवार होकर तरवां में आयोजित निरंकारी संत समागम में शामिल होने के लिए जा रही राधिका (45) निवासी रासेपुर, आरती (23) निवासी पित्थौरपुर, गुड्डी (46), बिट्टू (16), आंचल (18) निवासी सुल्तानीपुर, शांति (35) व शीला (40) निवासी रासेपुर, आनंद (25) निवासी कंचनपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी का इलाज चल रहा है। वहीं सोबिन (48) व प्रियंका (24) निवासी रासेपुर थाना तरवां की हालत गंभीर देख उन्हें पीजीआई चक्रपाणपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों वाहनों को पुलिस लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed