फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Photocopy shops will remain closed within 100 meters of the examination center.

Azamgarh News: परीक्षा केंद्र के 100 मीटर परिधि में बंद रहेंगी फोटो कॉपी की दुकानें

Tue, 02 Dec 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Photocopy shops will remain closed within 100 meters of the examination center.
आजमगढ़। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें आगामी छह दिसंबर को आयोजित होने वाली सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) प्रारंभिक परीक्षा को सकुशल कराने को लेकर सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ चर्चा हुई।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने कहा कि यह परीक्षा दो पालियों में, प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक होगी। इसके लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 3552 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एडीएम ने स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए चार दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं और कक्ष निरीक्षकों की ट्रेनिंग कराएं। परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक केंद्र पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को नकल विहीन कराए। परीक्षा की समाप्ति के बाद प्रयुक्त उत्तर पत्रकों के पैकेट अपनी देखरेख में सील कराएं। परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, परीक्षार्थी व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षा के दिन 100 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed