फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People worshiped snake god in every house

Azamgarh News: घर-घर लोगों ने की नागदेवता की पूजा

Sat, 10 Aug 2024 04:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
People worshiped snake god in every house
आजमगढ़। शुक्रवार को जिले भर में नागपंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव मंदिरों में शिव के साथ ही नाग देवता की पूजा की गई। बच्चों ने तालाब, पोखरों व नदी के किनारे परंपरागत तरीके से गुड़िया पीटा। लोगों ने कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए विभिन्न मंदिरों, नदी व तालाबों के पास पूजा-अर्चना कराई। ग्रामीण क्षेत्रों में दंगल और कबड्डी प्रतियोगिता भी कराई गई।
विज्ञापन


नागपंचमी के अवसर पर घर में सुख संपन्नता व समृद्धि के लिए सुबह परंपरागत परिधानों में सजी धजी महिलाओं और लड़कियों ने शिवमंदिर पहुंच पूजा अर्चना की। सुबह से घरों के बाहर गोबर से नाग देव का चिह्ना बनाकर पूजा की। महिलाओं ने नागदेव की कथा भी सुनी। श्रावण मास के चलते शिव मंदिरों के बाहर तमाम सपेरे नाग के साथ नजर आए। शिवभक्तों ने मंदिर में दर्शन करने के बाद नाग के जोड़ों के आगे श्रद्धा के साथ नतमस्तक हुए। कुछ ने नाग को दूध और लावा भी चढ़ाया। जिन लोगों की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष है, उन्होंने निवारण के लिए खास पूजा की। शिवालय और नदियों के तट पर पूजन-अर्चन कर इस दोष से मुक्ति का उपाय किया।
विज्ञापन


नाग पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को महाराजगंज स्थित भैरव बाबा परिसर में भैरव बाबा मंदिर सेवा समिति द्वारा कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अलावा वाराणसी मऊ के 12 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में सत्यम यादव पीपर पाती ने अविनाश देवारा जजीद को मात दी। गोलू यादव बुढऊ बाबा में अंश महाराजगंज को धूल चटाई। वाराणसी के विराट और आजमगढ़ के विपुल की कुश्ती बराबरी पर छूटी। महिला पहलवानों में सारिका मऊ और आजमगढ़ के अनु की कुश्ती बराबरी पर रही। आजमगढ़ की सागरमती ने मऊ की शकुंतला गौड़ को पटखनी दी। सेजल आजमगढ़ ने मऊ की प्रीति को मात दी। आखिरी कुश्ती आजमगढ़ के समर और वाराणसी के विराट के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। इस कुश्ती पर कमेटी ने चार हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाग पंचमी पर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं तालाब और पोखरी पर नाग देवता को दूध और लावा चढ़ाया। इस दौरान महिलाएं गीत भी गा रही थीं। तालाब और पोखरी में कपड़े की बनी गुड़िया चढ़ाई गई। इसके बाद महिलाओं द्वारा काली मां और डीह बाबा के साथ ही ग्राम देवता की भी पूजा की गई। अंबारी स्थित राधा कृष्ण मंदिर, मकसुदिया स्थित झारखंड मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। किसानों द्वारा अपने पशुओं को धोकर तेल और सींग पर कालिख तेल लगाई गई। नागपंचमी पर लोगों ने झूले का आनंद लिया।


सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया गांव में नाग पंचमी पर दंगल का आयोजन ग्राम प्रधान अतुल राय ने किया। इसमें गोलू रोशनगंज और समर के बीच दंगल हुआ। इसमें भुंवर अखाड़ा के समर ने बाजी मारी। बरम्हौली के पहलवान अजय और नेवी, आकाश और नितेश के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। समर ब्रह्मोली और देवेश भुंवर अखाड़े के बीच हुई कुश्ती ने देवेश ने बाजी मारी। अजय भुंवर अखाड़ा और संगम के बीच दंगल हुआ जिसमें अजय ने बाजी मारी। इस प्रकार कुश्ती में भुंवर अखाड़े का दबदबा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed