फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People who reached the mouth of the river's estuary are fleeing

नदी की कटान के मुहाने पर पहुंचे लोग कर रहे पलायन

Thu, 29 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
People who reached the mouth of the river's estuary are fleeing
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है। लेकिन जलस्तर कम होने के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। इससे तटीय गांवों के लोग जो कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं, पलायन करने के लिए विवश हो गए हैं।
विज्ञापन

सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर प्रवाहित होने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार कई दिनों से कमी दर्ज की जा रही है। तटीय क्षेत्रों में कटान को तेज कर दिया है देवारा खास राजा के बगहवा का पुरा में चार घर के लोग अपना आशियाना उजाड़ कर पलायन कर रहे हैं। सबसे पहले यही लोग घाघरा नदी के कटान के मुहाने पर हैं। इसमें शिव लखन, राम बचन, राम सिंगार, राणा प्रताप अपना घर उजाड़ कर कटान के भय से पलायन कर रहे हैं। इस गांव के पास घाघरा नदी कटान कर रही है। खेती की भूमि के साथ घाघरा आबादी की जमीन काट रही है। झगरहवा, साधु का पुरा, वासु का पुरा में भी घाघरा नदी खेती की जमीन काट रही है। गांगेपुर गांव के पास घाघरा नदी कटान को तेज कर दिया है। गांगेपुर रिंग बंधा जिसके अंदर लगभग 200 घर की आबादी निवास करती है। बंधे को काटने के करीब घाघरा नदी पहुंच गई है ठोकर को भी काट रही है। लोग भयभीत हैं अगर रिंग बंधा कटा तो लोगों के घरों में पानी घुस जाएगा। बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने कहा कि हम रिंग बंधा को कटने नहीं देंगे। जिससे लोगों को कोई नुकसान नहीं होने पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed