फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People shying away from getting vaccination due to confusion

भ्रम के चलते वैक्सीनेशन कराने से कतरा रहे लोग

Tue, 08 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
People shying away from getting vaccination due to confusion
क्षेत्र के बगहीडाड और नूरुद्दीनपुर गांव में मंगलवार को डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान लोग टीका लगवाने से लोग कतराने लगे। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार भी निगरानी समिति के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों का भ्रम दूर कर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बगहीडाड़ गांव में 60 व नूरुद्दीनपुर में 90 लोगों को वैक्सीन लगवाई। कोरोना टीकारण कराने को लेकर लोगों में भ्रम है। लोग भयवश टीका नहीं लगवा रहे। जबकि यह लोगों के लिए एक कवच का काम करेगा। लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाएगा। बावजूद इसे लेकर कुछ लोगों द्वारा फैलाए गए भ्रम के कारण वैक्सीनेशन प्रभावित हो रही है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि भ्रांतियों के वजह से लोगों में जागरूकता का अभाव है। जिस वजह से लोग टीका लगवाने से परहेज कर रहे हैं। जबकि टीका से जीवन बच सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगवाने के लिए जागरूकता लाने की जरूरत है। गांव में जो भी संभ्रांत लोग हैं वह स्वयं टीका लगवाए और लोगों को भी प्रोत्साहित करें तो गांव में अधिक से अधिक टीकाकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed