फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People protested against the price of diesel, petrol and gas

डीजल, पेट्रोल और गैस की महंगाई को लेकर विरोध में उतरे लोग

Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
People protested against the price of diesel, petrol and gas
अहरौला। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे दामों से परेशान किसान, व्यापारी, बेरोजगार, गृहणी महिलाएं बेकाबू महंगाई से परेशान होकर रविवार को विरोध प्रदर्शन पर उतर गई। इस दौरान उन्होंने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए और महंगाई को नियंत्रण करने की मांग की। लोगों ने कहा कि डीजल, पेट्रोल यहां तक कि रसोई गैस के दाम भी लगातार बढ़ने से जहां गृहणियों को रसोई चलाना भारी हो रहा है। वहीं लगातार किराया बढ़ने से इसका असर सीधे अन्य चीजों पर महंगाई का असर पड़ रहा है। चीजें महंगी हो रही है जिससे मध्यमवर्गीय लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। लोगों ने कहा कि बड़ी उम्मीद के साथ प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को पुन: सत्तासीन किया है और इसका खामियाजा मध्यमवर्गीय परिवारों, बेरोजगारों व किसानों को उठाना पड़ रहा है। अगर प्रदेश व केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं करती है तो 2024 में आने वाले लोकसभा के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। बेहतर होगा की सरकार मूल्यों के नियंत्रण पर काम करें लोगों के बेहतरी के लिए काम करें। रसोई गैस हर परिवारों के लोगों का एक अहम हिस्सा बन चुकी है वह भी महंगी हो रही है। जिस पर लोगों ने देश के राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल के नाम भेजा है। महंगाई पर नियंत्रण के लिए मांग की है। इस मौके पर समाजसेवी लक्ष्मी चौबे, पूर्व प्रधान राम शब्द निषाद, प्रमोद मोदनवाल, अशोक यादव, ओंकार निषाद, भवरनाथ, सूर्यनाथ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed