फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People of Nishad community protested against the cabinet minister who reached the district

Azamgarh News: जनपद पहुंचे कैबिनेट मंत्री का निषाद समाज के लोगों ने किया विरोध

Thu, 22 May 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
People of Nishad community protested against the cabinet minister who reached the district
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बुधवार को नेहरू हॉल में आगमन हुआ। अभी कार्यक्रम शुरू होता उससे पहले ही मंत्री के पहुंचते ही निषाद समाज के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने विरोध कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जनपद के लोगों से वादा किया था कि वह निषादराज की प्रतिमा को लगवाएंगे। कई साल बीतने के बाद भी उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं की गई। इस बात को लेकर समाज के लोगों में गुस्सा देखने को मिला। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि सालों से निषादराज की प्रतिमा धूल फांक रही है। अब तक उनकी स्थापना नहीं कराई गई। जबकि इन्होंने उसे स्थापित कराने का वादा किया था। मंत्री को उनका वादा याद दिलाने के लिए आज हमें यह कदम उठाना पड़ा है। लोगों के विरोध के चलते कार्यक्रम स्थल पर अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर मौजूद नगर कोतवाली पुलिस विरोध कर रहे पांच लोगों को हिरासत में ले ली। सभी को नगर कोतवाली लाया गया। तब जाकर नेहरू हॉल में कार्यक्रम शुरू हो सका। विरोध कर रहे लोगों ने संजय निषाद, मड़या वार्ड के पूर्व सभासद मुखराम निषाद, किशन निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed