फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People imprisoned in homes after 11 deaths

11 लोगों की मौत के बाद घरों में कैद हुए लोग

Thu, 27 May 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
People imprisoned in homes after 11 deaths
कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद जनपद का शायद ही कोई गांव बचा था जिस गांव में कोरोना पीड़ित न कोई हुआ हो। वहीं कई गांव ऐसे भी जिनमें कई लोगों की मौत हुई है। इस गांव में पंचायत चुनाव से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वस्थ्य विभाग की जांच टीम अभी तक गांव नहीं पहुंची है जिसके चलते ग्रामीणों का सेंपल नहीं लिया जा सका है। गांव में लगातार हुई मौतों से आज भी लोग सहमे हुए हैं। कोयलसा विकास खंड का हुंसेपुर सनूप गांव की आबादी 2000 के करीब है। जिसमें मतदाता 1400 हैं। कुछ लोगों की मौत का कारण पुरानी बीमारी हैं तो कुछ कुछ लोगों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मरने वालों में श्रीराम 45 वर्ष, बृजेश नारायण 56 वर्ष, राम नारायण 72 वर्ष, अभिराजी 80 वर्ष, मिथिलेश 40 वर्ष, शारदा 58 वर्ष, इंद्रभान 45 वर्ष, पुजारी 38 वर्ष, फेकू 65 वर्ष, रामअचल वर्मा 56, पारसनाथ 62 वर्ष शामिल हैं। इतने लोगो की मौत के बाद गांव में लोग डरे हुए हैं। लोग कुछ कहने और सुनने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed