फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People got relief from the rain after three days of humidity

तीन दिनों की उमस के बाद हुई बारिश से लोगों को मिली राहत

Fri, 06 Aug 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
People got relief from the rain after three days of humidity
आजमगढ़। रह-रह कर आसमान में बादल छा जाने और तेज धूप हो जाने के कारण तीन दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से काफी परेशान थे। शुक्रवार को दोपहर में लगभग आधा घंटा हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लोगों ने बारिश का आनंद उठाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छा जाने और हवा चलने लगी। दोपहर होते-होते हवा के साथ जमकर बारिश हुई। आधा घंटे से ऊपर हुई बारिश के कारण जो जहां था वही पर ठहर गया। झमाझम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। झमाझम हुई बारिश के कारण नगर क्षेत्र की टूटी सड़कों के गड्ढ़े पानी से भर गए। सड़कों पर जमा हुए पानी के कारण कुछ देर तक लोग पानी के सड़क से हटने का इंतजार करते नजर आए। बारिश के पानी से जिला परिषद से एसपी आफिस की टूटी सड़क जहां पानी से भरी रही, वही राजकीय बालिका विद्यालय से गांधी मूर्ति तक टूटी सड़क पानी से लबरेज रही। यही हाल दलालघाट से हर्रा की चुंकी तक टूटी सड़क के गड्ढ़े पानी से इतना भर हुए थे कि वाहन सवार अपने वाहन से उस सड़क से न जाकर दूसरे रास्ते से जाते रहे। गड्ढा़ें में पानी भरा होने के कारण लोग अपने आप को बहुत संभल कर चल रहे थे। तीन दिन पहले उसम भरी गर्मी और अघोषित विद्युत कटौती से लोग उसम भरी गर्मी से काफी परेशान रहे। शुक्रवार को झमाझम हुई बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया। वहीं इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। उनकी फसलों में पानी की जरूरत महसूस हो रही थी। इस बारिश ने उनकी फसलों को काफी फायदा पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed