फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People demonstrated against the liquor shop at two places

Azamgarh News: शराब ठेके के विरोध में दो जगहों पर लोगों का प्रदर्शन

Sat, 19 Apr 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated against the liquor shop at two places
आजमगढ़/फूलपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास और फूलपुर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के नजदीक घनी आबादी के बीच शराब की दुकान खोले जाने का शुक्रवार को लोगों ने विरोध किया। लोगों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आबकारी विभाग के इस कदम को नियम विरुद्ध बताते हुए तत्काल दुकान की स्थापना रोकने की मांग की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास नई खुली देसी शराब की दुकान को हटाने के लिए शुक्रवार को सुबह मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए और उसे हटाने की मांग करने लगे। इस दुकान को हटाने के लिए भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयनाथ सिंह और पूर्व मंत्री व सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव भी पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन

फूलपुर में दुकान को हटाने की मांग पर जमा ग्रामीणों ने बताया कि आबकारी विभाग ने इस वर्ष स्टेट बैंक के पास और आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्र में शराब की दुकान स्थापित करने की योजना बनाई है। इस क्षेत्र में स्टेट बैंक के अलावा एक विकलांग स्कूल भी है। नियमानुसार, किसी धार्मिक स्थल या शिक्षण संस्थान के 150 मीटर के दायरे में शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि शराब की दुकान की स्थापना को तत्काल रोका जाए और आबकारी विभाग के इस निर्णय की समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगे विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सोहन लाल, मोहम्मद हाशिम, राधेश्याम, अच्छेलाल, लवकुश, संदीप, राजकुमार, आलमगीर, नईम अहमद, ज्वालाप्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed