फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People are suffering from fever, demand for platelets increased

Azamgarh News: बुखार से तप रहे लोग, बढ़ी प्लेटलेट्स की मांग

Wed, 27 Sep 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
People are suffering from fever, demand for platelets increased
वर्तमान में पूरे जिले में लोग बुखार से पीड़ित हैं। मंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों की ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इन बुखार पीड़ितों का प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिर रहा है। जिसके कारण जिले में प्लेटलेट्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। एक दिन में जहां 15 से 20 यूनिट प्लेटलेट्स की डिमांड होती थी वहीं अब यह बढ़कर 40 से 45 हो चुकी है।
विज्ञापन

जनपद में संदिग्ध बुखार पीड़ितों की संख्या काफी अधिक है। जनपद का शायद ही कोई घर हो जिसमें बुखार पीड़ित नहीं हैं। किसी-किसी घर में तो पूरा परिवार ही बुखार से पीड़ित है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस बुखार से पीड़ितों का तेजी से प्लेटलेट्स गिर रहा है।
विज्ञापन

जिसके कारण उनकी हालत खराब हो जा रही है। जब यह प्लेटलेट्स गिरकर 20 हजार से नीचे आ जा रहा है तो मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है। जिसका परिणाम है जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। सामान्य दिनों में जहां 15 से 20 यूनिट प्लेटलेट्स प्रतिदिन निकलता था वहीं अब यह बढ़कर 40 से 45 यूनिट तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ब्लड बैंक में मात्र 12 यूनिट प्लेटलेट्स पाया गया। जबकि ब्लड बैंक में एक दिन में कुल 30 से 32 यूनिट प्लेटलेट्स तैयार किया जाता है। इसके खराब होने की संभावना को देखते हुए जरूरत के हिसाब से ही प्लेटलेट्स निकाला जाता है। क्योंकि पांच से छह दिन के बाद यह खराब हो जाता है।


10 हजार से कम प्लेटलेट्स होने पर पड़ेगी चढ़ाने की जरूरत
मंडलीय अस्पताल के फिजिशियन डा. आरके कुशवाहा की मानें तो किसी व्यक्ति के शरीर में सामान्य तौर पर 1.50 से लाख से 4.50 लाख तक प्लेटलेट्स होते हैं। बुखार के दौरान मरीज का प्लेटलेट्स गिरता है। यह हर मरीज में सामान्य तौर पर होता है। इससे घबराने जैसी कोई बात नहीं होती। लेकिन अगर प्लेटलेट्स 10 हजार से नीचे पहुंचे तो प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed