फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People are scared of the death of 24 people in Haraiya village

हरैया गांव में 24 लोगों की मौत से सहमे हैं लोग

Sun, 23 May 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
People are scared of the death of 24 people in Haraiya village
कोरोना संक्रमण काल में शायद ही कोई गांव हो जिस गांव में कोई संक्रमित न हुआ हो। सगड़ी तहसील हरैया गांव की हालत कुछ ज्यादा ही खराब रही। इस गांव में अब 24 लोगों की मौत हो चुकी है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान द्वारा गांव को संकट की इस घड़ी से उबारने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उनके द्वारा गांव में अब तक एक एंबुलेंस आक्सीजन ,आक्सीमीटर, बीपी मशीन, दवा किट, मास्क आदि लोगों को देने के साथ ही गांव को कई बार सैनिटाइज कराया जा चुका है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ग्राम सभा की कुल आबादी 13000 है। जिसमें लगभग 6000 मतदाता हैं। गांव में कोरोना संक्रमण से 24 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग सर्दी, खांसी, जुकाम और खांसी से परेशान है। जिनका इलाज चल रहा है। लगातार हो रही मौतों से गांव के लोग काफी परेशान हैं। अपने गांव केे इस मुसीबत से बचाने के लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार राय एवं प्रधान अंकिता राय ने ग्राम पंचायत में बढ़ते करोना के प्रकोप की रोक थाम के लिए गांव को एक निजी एंबुलेंस सेवा और ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन गांव को समर्पित किया है। जो गांव के लोगो की जीवन रक्षा का कार्य कर रही है। गांव में सचल दस्ते का गठन किया गया है जो हरैया ग्राम पंचायत में डोर टू डोर जाकर जांच कर दवा आदि वितरित कर रही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के प्रयास से एमएलसी एके शर्मा द्वारा दवा की किट उपलब्ध कराई गई। जिसका वितरण लोगों में कराया जा चुका है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर गांव में लोगों की जांच भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed