{"_id":"68069197053beaff970b9114","slug":"pension-of-802-disabled-people-stopped-due-to-non-submission-of-aadhaar-card-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-130457-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आधार कार्ड जमा न होने से रुकी 802 दिव्यांगजनों की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आधार कार्ड जमा न होने से रुकी 802 दिव्यांगजनों की पेंशन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के 802 दिव्यांगजन ऐसे हैं, जिन्होंने अपना आधार विभाग में जमा नहीं किया। इसके कारण पोर्टल पर इनके केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
नए वित्तीय वर्ष में दिव्यांग पेंशन का लाभ लेने के लिए इनको पोर्टल पर केवाईसी के लिए आधार कार्ड जमा करना होगा। जिले के 22 ब्लॉकों में 31303 दिव्यांगजन पेंशन धारक हैं।
सरकार की तरफ से इनको प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन के दी जाती है। समय-समय पर विभाग द्वारा दिव्यांगजनों का सत्यापन कराया जाता है। पहले दिव्यांग पेंशन का भुगतान बैंक एकाउंट बेस पर होता था।
मगर अब आधार बेस पर हो रहा है। इसके लिए दिव्यांग पेंशन धारकों को हर साल विभाग में आधार कार्ड की फोटो काॅपी जमा करनी होती है। विभाग पोर्टल पर आधार प्रमाणीकरण के बाद पेंशन का भुगतान करता है।
विज्ञापन
बीते वित्तीय वर्ष में जिले में 48 सौ के आसपास दिव्यांगों ने आधार कार्ड जमा नहीं किया था। विभाग की तरफ से बार- बार सूचना देने के बाद चार हजार दिव्यांगों ने आधार कार्ड जमा किया।
लेकिन 802 दिव्यांगों अभी भी अपना आधार कार्ड जमा नहीं किए हैं। इनकी पेंशन रोक दी गई है। नए वित्तीय वर्ष में पेंशन पाने के लिए इनको आधार जमा करना अनिवार्य है।