फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Peace Party protests against citizenship amendment bil

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ पीस पार्टी ने दिया धरना

Thu, 12 Dec 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Peace Party protests against citizenship amendment bil
कलेक्ट्रेट पर नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन करते पीस पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में गुरुवार को पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.मोहम्मद आसिफ खान की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मोहसिन खान ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा लोक सभा में नागरिकता संशोधन बिल पारित हो चुका है। इस बिल में धर्म के आधार पर मुस्लिमों को छोडक़र गैर मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता दिए जाने का प्राविधान किया गया है। जो संविधान की मूल भावना और धर्मनिरपेक्षता के विरुद्ध है। जिसके कारण इस देश का मुसलमान दुष्परिणाम से भयभीत है। इस बिल में अनुच्छेद 14 और 15 का स्पष्ट रुप से उलंघन किया गया है। जिलाध्यक्ष डा. मोहम्मद आसिफ खान ने कहा कि असम के 19 लाख नागरिकों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सांप्रदायिक आधार पर नागरिकता संशोधन विधेयक पास किया गया है। सभी जातियों को शरणार्थी माना गया लेकिन मुस्लिमों को शरणार्थी नहीं माना जा रहा है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में विकृत धार्मिक मानसिकता घातक है। कोषाध्यक्ष सुफियान अहमद ने कहा कि देश के विरुद्ध काम करने वाले या दूसरे देश के लिए जासूसी करने वालों में सभी धर्म के लोग शामिल रहे है। यह मान लेना कि सिर्फ मुस्लिम लोग की ऐसा किए यह पूर्णतया असत्य है। जिला महासचिव मनोज राव ने राष्ट्रपति से नागरिकता संशोधन बिल को मंजूरी नहीं दिए जाने की मांग किया है। ताकि देश सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे। इस मौके पर अख्तर इम्तियाज, मजहर संजरी, कौशर पठान, रईश, अख्तर, मुन्ना खां, मोहम्मद शारिक अहमद, अली अहमद,आरिफ अजीज, नजीर आलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed