फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Payment of honorarium to the lockout

मानदेय के भुगतान को लेकर की तालाबंदी

Thu, 16 Jul 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 16 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Payment of honorarium to the lockout
बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर बुधवार को रोजगार सेवक संघ ने ब्लाक गेट पर ताला बंद कर धरना दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। देर शाम पांच बजे तक किसी बीडीओ के वहां न पहुंचने पर रोजगार सेवक ब्लाक में उपस्थित कर्मचारी को ज्ञापन सौंप लौट गए।
विज्ञापन


 चार माह से बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर गुस्साए रोजगार सेवक बुधवार की सुबह दस बजे से अहरौला ब्लाक पहुंचे और गेट पर तालाबंद कर  धरने पर बैठ गए । इस पर दफ्तर में मौजूद कर्मचारी कार्यालय छोड़ चले गए। संघ के जिलाध्यक्ष सच्चेलाल यादव ने कहा कि रोजगार सेवकों का मानदेय कई महीनों से लंबित है। इसके लिए ब्लाक के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


चार माह से मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच हैं। खंड विकास अधिकारी बार-बार आश्वासन दे रहे हैं। अगर जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो रोजगार सेवक जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। उधर शाम पांच बजे तक खंड विकास अधिकारी के ब्लाक पर न आने पर रोजगार सेवकों ने ब्लाक में मौजूद कर्मचारी को ज्ञापन सौंप धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में शैलेंद्र प्रताप सिंह, इंदल यादव, त्रिलोकीनाथ, रामविनय, राजकुमार, सीमा उपाध्याय, नीतू सिंह, आराधना बरनवाल, सरिता देवी, प्रियंका सिंह, सुमन कुमारी, विद्यावती आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed