फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pay special attention to sampling, home quarantine should be investigated, said Commissioner

सैंपलिंग पर दें विशेष ध्यान, होम क्वारंटीन की हो जांच : कमिश्नर

Mon, 11 May 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Pay special attention to sampling, home quarantine should be investigated, said Commissioner
कोविड-19 के उपचार प्रबंधन व प्रभावी रोकथाम के लिए पीजीआई चक्रपानपुर में एल-3 श्रेणी उच्चीकृत करने क - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर। कमिश्नर कनक त्रिपाठी और डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने सोमवार को मुबारकपुर का भ्रमण किया। थाने में बैठक कर राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गैर प्रांतों से आने वाले कामगारों पर विशेष ध्यान दिया जाए। क्वारंटीन मजदूर बाहर घूमते हुए नजर नहीं आने चाहिए। होम क्वारंटीन लोगों की रैंडमली जांच की जाए।
विज्ञापन

चिह्नित हॉटस्पाट चक सिकठी (नया पुरा) के संबन्ध में कहा कि उस स्थान से फिलहाल कोई नया संदिग्ध मामला नहीं पाया गया है, लेकिन सैंपलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। चिह्नित स्थल और उसके आसपास से भी सैंपल कलेक्ट किए जाएं। तहसीलदार सदर पवन कुमार सिंह ने बताया कि सदर तहसील के तहत पहले 116 और बाद में 193 मजदूर आएं हैं। सभी की जांच की गई है। सभी मजदूरों को 10 किग्रा आटा, 10 किग्रा चावल, 5 किग्रा आलू, 2 किग्रा दाल, 1 किग्रा तेल, 2 किग्रा भूना चना, आधा किग्रा नमक तथा 250-250 ग्राम हल्दी, धनिया व मिर्च पाउडर (कुल 31 किग्रा 250 ग्राम) के खाद्यान्न किट्स उपलब्ध करा दिए गए हैं। कमिश्नर ने कहा कि कोई भी मजदूर जांच से नहीं छूटना चाहिए। ईओ राजपति को निरंतर सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान मंडलायुक्त और डीआईजी को वीडियो उपलब्ध कराई गई कि बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ के कारण सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं हो रहा है। यह भी बताया गया कि बैंककर्मियों की लापरवाही के कारण खतरा लगातार बढ़ रहा है। मंडलायुक्त ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदार सदर पवन कुमार सिंह को निर्देशित किया कि तत्काल मौके पर जाएं और शाखा प्रबंधकों को निर्देशित करें। डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे ने सीओ सदर मो. अकमल खां और थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र को निर्देश दिया कि पुलिसकर्मियों की वहां ड्यूटी लगाएं। सठियांव निवासी एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पट्टीदार उनकी जमीन से मिट्टी खोदने, उनके मकान के ऊपर अपने मकान की छत डालने, जमीन पर कब्जा रहे हैं। इस पर मंडलायुक्त ने थानाध्यक्ष को मौके पर भेजकर समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed