फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pay attention to the implementation of the National Education Policy with seriousness: Vice Chancellor

गंभीरता के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वन पर दें ध्यान: कुलपति

Sun, 27 Mar 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pay attention to the implementation of the National Education Policy with seriousness: Vice Chancellor
आजमगढ़। डीएवी पीजी कॉलेज स्थित महाराजा सुहेल देव राज्य विश्विद्यालय के अस्थायी कार्यालय के यूजीसी सभागार में रविवार को एनईपी के क्रियान्वयन के लिए कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आजमगढ़ व मऊ जनपद के अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य व विषय संयोजकों ने भाग लिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अधीन सीबीसीएस मेजर- माइनर, वोकेशनल विषयों का चयन ,पाठ्यक्रम- निर्धारण को लेकर श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज के कृषि अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ सर्वेश कुमार सिंह द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। महाविद्यालयों के प्राचार्य व विषय संयोजकों ने स्नातक स्तर पर वर्तमान में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मेजर माइनर और वोकेशनल विषयों की संरचना,चयन में आ रही समस्याओं पर अपनी बात रखते हुए संशोधन की मांग किया। कुलपति ने संबंधित विषय के संयोजकों से सुझाव लेने के बाद संशोधन का निर्देश दिया। अप्रैल माह में ही कार्य पूरा करने की आशा जताई गई। ताकि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में सत्र 2022-23 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वन हो सके। कार्यशाला का संचालन कुलसचिव वीपी कौशल ने किया। इस अवसर पर प्रो. प्रेमचंद्र यादव, प्रो. सर्वेश पाण्डेय, प्रो. रामप्रकाश वर्मा, डॉ अफसर अली, डॉ शिल्पा त्रिपाठी, डॉ एके मिश्रा, डॉ अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed