फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Path India to remove toll tax from expressway

एक्सप्रेस-वे से हटेगी टोल टैक्स वसूलने वाली पाथ इंडिया

Sat, 16 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Path India to remove toll tax from expressway
आजमगढ़। लखनऊ से आजमगढ़ होते हुए गाजीपुर तक जाने वाले 343 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आवाजाही कम होने से इस पर टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी को दो महीने में 17 से 18 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिसके कारण टोल टैक्स वसूलने वाली पाथ इंडिया कंपनी ने अपने हाथ खड़े कर दिए। अब यूपीडा की ओर से दोबारा टेंडर कराया गया है। जिसमें हैदराबाद की कंपनी कोरल को टोल टैक्स वसूली की जिम्मेदारी मिली है। पूर्वांचल लाइफ लाइन कहे जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक मई से टोल टैक्स की वसूली शुरू हो गई। पाथ इंडिया कंपनी को यूपीडा द्वारा खोले गए टेंडर में टोल टैक्स वसूली की जिम्मेदारी मिली। कंपनी ने दो साल के लिए 222 करोड़ रुपये में टोल टैक्स वसूली का ठेका लिया। लेकिन एक्सप्रेस-वे पर आवाजाही कम होने से कंपनी ने दो माह में 17 से 18 करोड़ रुपये का घाटा होने पर अपने हाथ खड़े कर दिए और यूपीडा को दोबारा टेंडर कराने के लिए कहा। पाथ इंडिया कंपनी के मैनेजर की माने तो दोबारा टेंडर खोले जा चुके हैं जिसमें हैदराबाद की कोरल कंपनी को टेंडर दिया गया है। अब उसके द्वारा ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। वहीं अगर एक्सप्रेस-वे पर सुविधाओं की स्थिति देखें तो अभी तक यूपीडा की ओर से यात्री सुविधाओं का विस्तार नहीं किया जा सका है। अभी इस पर पेट्रोल पंप की स्थापना तक नहीं हो सकी है। ना ही किसी गाड़ी के खराब होने पर उसके मरम्मत की ही कोई व्यवस्था है।
विज्ञापन

मुख्य शहर से कनेक्टिविटी भी बन रही वजह
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर परिवहन की कमी का मुख्य कारण इसकी मुख्य शहर से कनेक्टिविटी दूर होना भी है। क्योंकि अगर सेहदा से आजमगढ़ मुख्य शहर की दूरी कम से कम छह किमी और सठियांव से यह दूरी 12 किमी है। कुछ ऐसी ही हाल सुल्तानपुर, अयोध्या आदि शहरों का भी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस से सफर करने पर यहां पहुंचने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। इस मामले में पाथ इंडिया कंपनी के मैनेजर दिनेश सिंह जादौन ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर परिवहन की सुविधाओं को देखते हुए हमने जो अनुमान लगाया था उस हिसाब से इस पर परिवहन नहीं हो सका। जिसके कारण कंपनी को दो माह में ही लगभग 17 से 18 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। जिसके कारण कंपनी ने यूपीडा से दोबारा टेंडर कराने की मांग की। अब टेंडर हैदराबाद की कोरल कंपनी को मिला है। जो जल्द ही टोल टैक्स की वसूली करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed