फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Passengers waiting for train in the open

Azamgarh News: खुले में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री

Sun, 21 May 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Passengers waiting for train in the open
आदर्श रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों की प्रतीक्षा करना किसी यातना से कम नहीं है। प्लेटफार्म की रेलवे ने लंबाई तो जरूर बढ़ाई लेकिन उस पर टीनशेड लगाना भूल गए। गर्मी की चिलचिलाती धूप हो या फिर बरसात का मौसम। यात्रियों को परेशान होना तय है। उमसभरी गर्मी व तपति धूप में ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है। यहां से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इस स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत रेलवे ने चयन भी किया है। ताकि यहां की व्यवस्थाओं को सुधारा जा सके। इसलिए रेलवे स्टेशन खास मायने रखता है। विभाग ने करीब आठ साल से निर्माणाधीन प्लेटफार्म को पूरी तरह से कंप्लीट कर दिया। ट्रेनों में भीड़भाड़ को देखते हुए प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाई गई थी। जिससे रेल यात्रियों के ट्रेन में चढ़ने-उतरने के लिए कोई परेशानी न हो लेकिन टीनशेड नहीं लगाया गया है। इससे रेल यात्रियों को बरसात या फिर तपती धूप में ट्रेन पकड़ने के लिए परेशान होना पड़ता है। प्लेटफार्म नंबर एक व दो और तीन पर छोटे टीनशेड लगाए गए हैं, वह भी बारिश होने पर कुछ जगहों पर टपकता है। वहीं कड़ी धूप में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक दान बहादुर सिंह ने बताया कि समस्या से आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। जबतक आदेश नहीं मिलेगा तब तक समस्या है। जैसे ही आदेश पारित होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed