फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Passengers Swarm Stations; No Room on Trains

Azamgarh News: स्टेशन पर उमड़ रहे यात्री, ट्रेनों में नो रूम

Tue, 02 Jun 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Passengers Swarm Stations; No Room on Trains
खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़। संवाद
मेजवां। शादी-विवाह समारोह संपन्न होने के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ सोमवार को खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा दबाव मुंबई और दिल्ली जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में देखने को मिला। यात्रियों को दरवाजों पर बैठकर और गलियारों में खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

आजमगढ़-शाहगंज मार्ग से महानगरों को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस में भारी भीड़ रही। सोमवार को मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एसी कोच छोड़कर अन्य सभी बोगियां कुछ ही देर में भर गईं। हालत यह रही कि कई यात्री ट्रेन के दरवाजों पर लटक कर यात्रा करने को मजबूर दिखे। जनरल और स्लीपर कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। टिकट आरक्षण बाबू मनोज कुमार ने बताया कि गोदान एक्सप्रेस में 7 जून तक, कैफियात एक्सप्रेस में 8 जून तक, उत्सर्ग एक्सप्रेस में 6 जून तक, सरयू-यमुना एक्सप्रेस में 7 जून तक, सूरत-छपरा एक्सप्रेस में 4 जून तक, मऊ-आनंद विहार ट्रेन में 11 जून तक तथा साबरमती एक्सप्रेस में 6 जून तक नो रूम की स्थिति बनी हुई है। अन्य ट्रेनों में भी वेटिंग 100 के पार पहुंच चुकी है। मुंबई जा रहे यात्री राकेश ने बताया कि उन्होंने चालू टिकट लिया था, लेकिन ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि वह बोगी में चढ़ नहीं सके और उनकी ट्रेन छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed