फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Passengers have to pay for longer distances and higher fares

यात्रियों को लंबी दूरी और अधिक भाड़े का करना पड़ रहा भुगतान

Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Passengers have to pay for longer distances and higher fares
आजमगढ़। जिले में कांवर यात्रा को लेकर रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। इससे यात्रियों को लंबी दूरी तय करना पड़ रहा है अधिक भाड़े का भुगतान करना पड़ रहा है। आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर कांवर यात्रा को देखते हुए वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने और रूट डायवर्ट होने से रोडवेज बसों की संख्या न के बराबर हो गई है। आजमगढ़ समेत अन्य डिपो की बसें फैजाबाद नहीं जा रहीं हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही अधिक पैसे लगाकर लोगों को दूसरे रूप से फैजाबाद पहुंचना पड़ रहा है। रोडवेज के यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसे लेकर शासन लगातार प्रयासरत है। नई बसों के चलाने की बात भी कही जा रही है। वहीं सावन का महीना होने के कारण वर्तमान समय में रूट डायवर्जन कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को परेशनी का सामना करना पड़ रहा है। फैजाबाद के लिए यात्रियों को एक भी बस न मिलने के कारण परेशानी हो रही है। फैजाबाद को जाने वाली रोडवेज की सभी बसे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जा रही है। किसी यात्री को फैजाबाद जाना पड़ रहा तो वह सबसे पहले रोडवेज बस से सुल्तानपुर जा रहा है। वहां से होकर वह फैजाबाद को पहुंच रहा है। ऐसे में उसे अधिक समय के साथ-साथ अधिक पैसे भी खर्च करना पड़ रहा है। जिससे यात्रियों को समस्या हो रही है। विवश होकर यात्री छोटे वाहनों का प्रयोग कर रहा है। हर तरफ घाटा यात्रियों को ही हो रहा है। आरएम केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि सावन के कारण बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रशासन के निर्देश पर किया गया है। सावन के बाद पूर्व की भांति बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed