फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pasmanda Rights Conference: A Call for Equal Opportunities Raised

Azamgarh News: पसमांदा अधिकार सम्मेलन, बराबरी के अवसर की उठी आवाज

Wed, 30 Sep 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pasmanda Rights Conference: A Call for Equal Opportunities Raised
मुबारकपुर में पंसमादा अधिकार सम्मेलन को संबो​धित करते राष्ट्रीय उलेमा कौन्सिल यूथ के प्रदेश अध्
कपूरा शाह दीवान का बाग में मंगलवार को पसमांदा अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पसमांदा समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और शिक्षा, रोजगार व आरक्षण का लाभ दिलाने की आवाज उठाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष नूरुल हूदा ने कहा कि प्रदेश में बुनकर, धुनकर, दर्जी, राइन, कुरैशी, सैफी, पमरिया समेत कई मुस्लिम जातियों के पुश्तैनी रोजगार और कुटीर उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरक्षण किसी का अधिकार छीनने के लिए नहीं, बल्कि वंचित समाज के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए है। हर बच्चे को शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस-आईपीएस अधिकारी बनने का समान अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना रेहान ने कहा कि पसमांदा समाज आज भी आर्थिक और सामाजिक समस्याओं से जूझ रहा है। वक्ताओं ने सच्चर कमेटी, रंगनाथ मिश्र आयोग और मंडल आयोग की सिफारिशों का हवाला देते हुए पसमांदा समाज के लिए आरक्षण और अधिकारों की मांग उठाई।

सम्मेलन में उस्मान हलालखोर, इस्राइल मंसूरी, धर्मेंद्र निषाद, मंसूर कुजड़ा, सलीम नट, इसहाक अंसारी, नूर हसन पमरिया, अरविंद मूर्ति, अल्लाउद्दीन शाह और कुर्बान बंजारा ने विचार रखे। अध्यक्षता हाशिम पसमांदा ने और संचालन मौलाना रेहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed