फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Party lost in Maharashtra due to Owaisi : Nadeem Javed

ओवैसी के कारण महाराष्ट्र चुनाव में पार्टी को हुआ नुकसान

Tue, 05 Nov 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Party lost in Maharashtra due to Owaisi : Nadeem Javed
शहर के रैदोपुर में कांग्रेस पार्टी के नेता नदीम जावेद का स्वागत करते पार्टी के नेतागण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। हरियाणा में हमारी पार्टी सरकार बनाने के करीब थी लेकिन महाराष्ट्र में हमें ओवैसी की पार्टी के कारण नुकसान उठाना पड़ा। फिर भी यह तय है कि महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी। दोनों प्रदेशों की जनता ने भाजपा को जवाब दिया है। केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने जनता की उम्मीदों का छला है। आज उत्तर प्रदेश अपराध के मामले में पहले नंबर पर है। उक्त बातें कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रवक्ता नदीम जावेद ने मंगलवार को रैदोपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव उम्मीदों का चुनाव था और देश की जनता ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया। लेकिन उसने जनता की उम्मीदों को तोड़ दिया। देश में बेरोजगारी के 45 वर्ष के रिकार्ड टूट चुके हैं। रोजगार देने की बजाए 90 लाख लोगों से रोजगार छिन गया। 18 से 23 वर्ष के 74 प्रतिशत छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ गए हैं। यह बातें हम नहीं बल्कि भारत सरकार के आंकड़े कह रहे हैं। इकोनॉमी में देश पांचवें से सातवें पायदान पर पहुंच गया है और हमारे प्रधानमंत्री पांच ट्रिलियन डालर की बात कर रहे हैं। हालत यह है कि सरकार ने आरबीआई से एक लाख 76 हजार करोड़ रुपये लिए हैं। आज आरबीआई को सोना बेचना पड़ रहा है। स्वामी नाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने के लिए कहा था लेकिन यह रिपोर्ट लागू नहीं हुई। आरसीपी में शामिल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार देश को इसमें शामिल करना चाहती थी। लेकिन ऐन मौके पर कांग्रेस के विरोध के कारण उसे इससे पीछे हटना पड़ा। कांग्रेस की कमजोर हालत के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं होता है। 1984 के बाद से देश में कोई भी सरकार स्पष्ट बहुमत की नहीं बनी। लेकिन जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया। आज हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए चुनाव में हम मजबूत हुए हैं। महाराष्ट्र में गैर भाजपा सरकार बनने की संभावना प्रबल है। भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस दस दिवसीय राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने जा रही है। इसके तहत बुधवार से दो दिन जनता के बीच पर्चा वितरण किया जाएगा। आठ व नौ नवंबर को नुक्कड़ सभाएं होंगी और उसके बाद 10 और 11 को सभी बाजारों में प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष द्विवेदी, जिलाध्यक्ष प्रवीण कु मार, रविकांत त्रिपाठी, बिपुल सिंह, मुन्नू सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed