फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paramedical student remained locked in toilet for two hours due to fear of snake

Azamgarh News: सांप के डर से दो घंटे टॉयलेट में बंद रही पैरामेडिकल की छात्रा

Wed, 08 Jan 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Paramedical student remained locked in toilet for two hours due to fear of snake
जहानागंज, आजमगढ़। स्थानीय बाजार स्थित मकान के टॉयलेट में सांप से डर कर एक पैरामेडिकल की छात्रा दो घंटे तक कैद रही। सांप के डर से घबराकर उसका रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सर्प रक्षक मनोज गुप्ता ने तरकीब लगाकर छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं सांप की भी जान बचाई।
विज्ञापन

मऊ के मोहम्मदाबाद निवासी छात्रा किराये के मकान में दूसरे तल पर अन्य छात्राओं के साथ रहती है। सोमवार देर शाम सात बजे वह मकान के तीसरे तल पर बने शौचालय में गई। थोड़ी ही देर कुंडी में सांप लिपटा दिखा। यह देखकर वह घबरा गई। राहत की बात यह रही कि मोबाइल उसके पास था। छात्रा के बताने पर अन्य सहेलियां पहुंची। थोड़ी देर में सैकड़ों लोग जुट गए। अंदर छात्रा रो रही थी लेकिन किसी का दिमाग काम नहीं कर रहा था। पड़ोसी गंगा दूबे ने सूचना आजमगढ़ में अपने निजी काम से गए सर्प रक्षक कनैला निवासी मनोज गुप्ता को दी। वह थोड़ी देर में मौके पर पहुंचे। शौचालय के दरवाजे के ऊपरी हिस्से और छत में आठ इंच का दरार था। उसी के सहारे मनोज ने किसी तरह कुंडी खोला और अंदर घुसकर पीछे से लड़की को बाहर निकाला। इसके बाद सांप को भी सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि इस बीच लोग छात्रा को ढांढ़स बंधाते रहे। वहीं सूझबूझ से छात्रा की जान बचाने वाले मनोज की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed