फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panchayat lasted for hours in two communities regarding burial of dead body

Azamgarh News: शव दफन कराने को लेकर दो समुदायों में चली घंटों पंचायत

Mon, 06 Jan 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Panchayat lasted for hours in two communities regarding burial of dead body
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव गांव में मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान की भूमि को लेकर रविवार को दो समुदाय के बीच घंटों पंचायत चली। मौके पर सपा विधायक अखिलेश यादव ने तहसीलदार करनवीर के समक्ष दोनों पक्षों को समझाकर मामले काे शांत कराया। दोनों समुदाय के लोगों को काफी मान मनौव्वल के बाद मुस्लिम समुदाय के जमील अहमद का शव दफनाया गया।
विज्ञापन

भविष्य में कब्रिस्तान की भूमि का चिह्नांकन कर उसमें दफनाने पर सहमति बनी। मौजूदा कब्रिस्तान की भूमि को कंटीले तार से घेरकर संरक्षित करने पर सहमति बनीं। साथ ही इससे छेड़छाड़ पर पाबंदी लगा दी गई। मौजूदा कब्रिस्तान की भूमि सरकारी अभिलेखों में भूमिधारी के नाम से दर्ज है। सठियांव योगी समुदाय के जमील अहमद का रविवार की सुबह चार बजे निधन हो गया। कब्रिस्तान में दफनाने के लिए जैसे ही योगी समुदाय के लोग पहुंचे, तो गांव के ही चौरसिया समाज के लोग आपत्ति करने लगे। यह बात योगी समुदाय के लोगों तक पहुंची, तो भारी संख्या में एकत्र होकर सठियांव पुलिस चौकी पर लोग पहुंच गए। राजस्व विभाग के लोग भी मौके पर आए। सपा विधायक अखिलेश यादव ने तहसीलदार को फोन कर बुलाया। मौके पर तहसीलदार करनवीर सिंह आए और वहां का हाल जाना। ग्रामीणों ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में चली गई थी, तब से यह समस्या बनी रहती है। जब भी कोई योगी समुदाय से किसी का निधन होता है, तो दफनाने को लेकर पंचायत शुरू हो जाती है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। सपा विधायक अखिलेश यादव ने तहसीलदार करनवीर सिंह से कहा कि अभी शव को दफनाने दीजिए, आगे कब्रिस्तान की भूमि का सीमांकन कर कब्रिस्तान के नाम से भूमि आवंटित कराइयेगा। तहसीलदार ने सबकी सहमति से योगी समुदाय से सुलहनामा बनाकर हस्ताक्षर करवाया। भविष्य में प्रस्तावित भूमि पर ही शव को दफनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान अमित राय, पूर्व प्रधान हरिप्रकाश राय, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, अनवार रशीद, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद तौफीक, झिन्नक, कानूगो अनिल कुमार, लेखपाल प्रमोद सरोज, जयराम व अमरदीप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed