फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paddy will reach rice mills from purchasing centers through GPS fitted trucks.

Azamgarh News: क्रय केंद्रों से राइस मिलों तक जीपीएस लगे ट्रकों से पहुंचेगा धान

Mon, 25 Nov 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Paddy will reach rice mills from purchasing centers through GPS fitted trucks.
आजमगढ़। क्रय केंद्रों से राइस मिलों तक धान ले जाने वाले ट्रकों में जीपीएस लगेगा। शासन से जिले को 150 जीपीएस भेजे गए हैं। जीपीएस लगने के बाद विभाग धान ढुलाई में लगे ट्रकों की रियल टाइम निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले को इस बार 55 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य पूरा करने के लिए 68 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो चुकी है। 23 नवंबर तक लक्ष्य की तुलना में 2500 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। धान की खरीद के साथ ही कुटाई के लिए संबद्ध राइस मिलों पर ले जाने की तैयारी में प्रशासन जुटा है। पहले परिवहन सेवा में लगे साधारण ट्रकों से क्रय केंद्रों से राइस मिलों तक धान पहुंचाया जाता था, ऐसे में केंद्र प्रभारियों की शिकायत रहती थी कि केंद्र पर तौले धान व मिल पर पहुंचने वाले धान की तौल में अंतर आ जाता है। यही नहीं, कई ट्रक समय से राइस मिलों पर नहीं पहुंच पाते थे। इससे केंद्र से भेजे जाने वाले धान के दिन व समय की सही जानकारी नहीं मिल पाती थी। इसको गंभीरता से लेते हुए शासन ने धान ढुलाई के लिए परिवहन सेवा में लगे ट्रकों को जीपीएस से लैस करने के निर्देश दिए हैं। जीपीएस ट्रकों में लगाया जाएगा। ट्रकों में जीपीएस लग जाने के बाद रियल टाइम निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन


00

क्रय केंद्रों से राइस मिलों तक धान पहुंचाने वाले सभी ट्रकों पर जीपीएस लगाया जाएगा। शासन से 150 जीपीएस आया है। ट्रकों में जीपीएस लगने से उसकी रियल टाइम निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अंशुमाली शंकर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।



,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed