फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paddy will be purchased at 66 purchasing centers

66 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be purchased at 66 purchasing centers
आजमगढ़। वर्ष 2022-23 में धान की खरीद के लिए जनपद में 66 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। हालांकि अभी शासन की तरफ से धान खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है। लक्ष्य मिलने के बाद एजेंसियों को खरीद का लक्ष्य दिया जाएगा। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। इसके लिए धान क्रय करने वाली एजेंसियों से केंद्रों का प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव मांगा गया था। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर 66 जगहों पर विभिन्न एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले को 54 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला था। क्रय एजेंसियों खाद्य विभाग, पीसीएफ व भारतीय खाद्य निगम ने लक्ष्य को पार करते हुए 15375 किसानों से 62544 एमटी धान की खरीद की थी। हालांकि 2022-23 में होने वाली धान की खरीद के लिए अभी शासन की तरफ से लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस बार सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। इसका प्रभाव भी धान की फसल पर पड़ेगा। पैदावार को प्रभावित होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि आकलन के बाद ही शासन धान खरीद का लक्ष्य तय करेगा इस वर्ष शासन ने धान का समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। ग्रेड ए के धान को 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों का पंजीकरण भी शुरू हो चुका है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार जिलाधिकारी ने धान खरीद के लिए 66 क्रय केंद्रों का अनुुमोदन किया है। इसमें एफसीआई के 2, पीसीएफ के 44 व खाद्य निगम के 20 क्रय केंद्र होंगे। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। इसके पहले सभी तैयारी पूरी करने का क्रय एजेंसियों को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed