फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paddy purchase stopped due to sacks and warehouse filling

कहीं बोरे तो कहीं गोदाम भरने से धान खरीद हुई बंद

Wed, 15 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase stopped due to sacks and warehouse filling
आजमगढ़। सरकार की ओर से किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए उनके धान और गेहूं की खरीद की जाती है। वर्तमान में जनपद में धान खरीद का कार्य चल रहा है। शासन स्तर से धान की खरीद के लिए जनपद को 77700 मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 66 क्रय केंद्रों की स्थापना की गई है। मिलों से अनुबंध न होने के कारण धान खरीद का कार्य प्रभावित हो रहा है। अब तक महज 12 फीसदी ही खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

मेंहनगर तहसील के धान क्रय केंद्रों की पड़ताल में केवल पीसीएफ क्रय केंद्र बाबू की खजूरी को छोड़ कर अधिकतर क्रय केंद्र बंद मिले। विपणन केंद्र करौती पर मजदूरों द्वारा धान साफ करने की मशीन डस्टर से किसानों से लिए गए धान को साफ किया जा रहा था। जबकि केंद्र प्रभारी गायत्री सिंह भी वहां नहीं थी। मजदूरों ने बताया कि केवल 27 किसानों से अब तक खरीद हुई है। पीसीएफ केंद्र बाबू की खजूरी में केंद्र प्रभारी मनबास यादव ने 41 किसानों से 2400 क्विंटल खरीद हुई है। धान का उठान और बोरा नहीं मिलने से खरीद प्रभावित है।
विज्ञापन

जहानागंज विकास खंड के एफसीआई गोदाम पर बृहस्पतिवार को मौजूद एसमाई संजीव विश्वकर्मा ने बताया कि हमारे यहां कुल 525 किसान का नंबर लगा है, जिसमें 25 किसानों से मात्र एक हजार क्विंटल खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहरौला के हांसामतलूबपुर के सचिव अरुण कुमार यादव ने बताया लगभग 1300 क्विंटल खरीदारी की गई है। 360 किसानों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 35 से ही खरीद हुई है। पारा मिश्रौली क्रय केंद्र का है सचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 1000 क्विंटल धान केंद्र पर पड़ा है और ज्यादा खरीदने की स्थिति नहीं है।

जनपद के किसी भी क्रय केंद्र पर बोरे की कोई कमी नहीं है। रही बात मिलों के अनुबंध की तो अब तक नौ मिलरों से अनुबंध हो चुका है। 14 अग्रिम लाट भी भेजी जा चुकी है। जल्द ही सबकुछ सामान्य हो जाएगा।
गोविंद उपाध्याय, डिप्टी आरएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed