आजमगढ़। जनपद में 67 केंद्रों पर गुरुवार से वर्ष 2020-21 के लिए धान खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियों पूरी करने का दावा किया है। बुधवार को बेलइसा स्थित एफसीआई परिसर में सहायक महाप्रबंधक गुण-नियंत्रण कैलाश बैरवा ने सभी केंद्र प्रभारियों, राइस मिलर और सभी एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को धान खरीद के संबंध में जानकारी दी। कोविड-19 महामारी को देखते हुए गाइडलाइन का पालन के निर्देश सैनिटाइजर व शारीरिक दूरी का अनुपालन कराते हुए धान की खरीद की जाएगी।
डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि धान खरीद के लिए कुछ 67 केंद्र ,खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ के 41, यूपी एग्रो के चार एवं भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र स्थापित किए गए हैं। शिविर में खरीद के साथ ही राइश मिलरों को गुणवत्ता, अधिकारियों दुलाई आदि के बारे में भी जानकारी दी गईष अभी तक कुल 3500 किसानों की ओर से पंजीकरण किया गया है। इस बार धान खरीद के लिए 60 हजार एमटी का लक्ष्य रखा गया है। पिछली बार 87 फीसदी खरीद की गई थी। इस बार 15 दिन पहले से खरीद शुरू की जा रीह है। ताकि केंद्र पर भीड़ न जुटे। किसान अपना पंजीकरण जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे से करा सकते हैं। इस वर्ष बटाइदार और अनुबंधित किसानों से भी धान खरीद की जाएगी। महिला किसानों को वरीयता दी जाएगी।