फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Oxytone injection being banned indiscriminately

धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा प्रतिबंधित आक्सीटोन इंजेक्शन

Thu, 14 Jan 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Oxytone injection being banned indiscriminately
आजमगढ़। पशुपालक अधिक दुध के लिए प्रतिबंधित आक्सीटोन इंजेक्शन का प्रयोग आज भी कर रहे है। यह इंजेक्शन पशुओं के साथ ही मानव स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। इसके बाद भी इसका प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बने हुए है।
विज्ञापन

मवेशियों के साथ ही आक्सीटोन इंजेक्टशन का मानव स्वास्थ्य पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। यही कारण है कि सरकार ने इस इंजेक्शन पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद भी शहर से लेकर ग्रामीणांचल के पशुपालक धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल कर रहे है। शहर में स्थित कई पशु बड़े पशु पालक दुध की अधिकता के लिए मवेशियों को इस प्रतिबंधित इंजेक्शन का डोज आज भी दे रहे है। शासन लगातार इस इजेक्शन के इस्तेमाल पर लगाम का निर्देश दे रहा है लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है। खुलेआम बाजार में इसकी बिक्री भी हो रही है। मेडिकल स्टोर को छोड़े परचून की दुकान भी यह इंजेक्शन आसानी से पशु पालकों को उपलब्ध हो जा रहा है। पशु पालकों के साथ ही सब्जी की खेती करने वाले किसान भी इसका प्रयोग कर रहे है। ऐसा नहीं है कि पशु पालकों व किसानों को इस इंजेक्शन के हानिकारक होने की जानकारी नहीं है, फिर भी जिम्मेदारों के लापरवाही का फायदा उठाते हुए ज्यादा मुनाफा कमाने की कवायद में सभी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed