फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Oxygen plant to be set up in Atraulia: DM

अतरौलिया में लगाया जाएगा आक्सीजन प्लांट : डीएम

Thu, 22 Apr 2021 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant to be set up in Atraulia: DM
आजमगढ़। वर्तमान में जनपद में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। न ही बेड की अभी कमी है। हमारे पास कोविड मरीजों के लिए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कुल 570 बेड मौजूद हैं। आक्सीजन की कमी हो दूर करने के लिए अतरौलिया में आक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में आक्सीजन और बेड की कमी को लेकर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में डीएम राजेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में जनपद में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। किसी प्राइवेट अस्पताल के आक्सीजन की कटौती का कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। बल्कि यह एक अफवाह है जो अस्पतालों द्वारा उड़ाई जा रही है। हमारे द्वारा सिर्फ अस्पतालों में होने वाली आक्सीजन की खपत पर नजर रखकर उन्हें जरूरत के हिसाब से आक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा है। लिक्विड मेडिकल आक्सीजन जो बोकारो से आती है उसके लिए आर्डर लगाया गया है। कल तक वह भी आ जाएगी। इसके साथ ही हम अतरौलिया में आक्सीजन प्लांट लगाने जा रहे हैं। ताकि यहां पर आक्सीजन का उत्पादन किया जा सके। रही बात बेडों के उपलब्धता की तो इसकी भी वर्तमान में कोई कमी नहीं है। क्योंकि मेडिकल कालेज में 200 बेड हैं। इसके अलावा हमारे पास प्राइवेट अस्पताल लाइफ लाइन और रमा अस्पताल में भी बेड मौजूद हैं।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि वह बिना काम के घरों से बाहर न निकलें। घरों में रह कर काढ़ा और गर्म पानी का सेवन करते रहे। ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। घर से बाहर जब भी निकलें मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed