आजमगढ़। कमिश्नर विजय विश्वास पन्त ने मंडल के तीनों जनपदोंमें ओवरलोडिंग रोकने और बिना नंबर अथवा अपठ्नीय नंबर वाले वाहनों कासंचालन सख्ती से रोकने के निर्देश दिए हैं। कहा कि वाहन चेकिंग अलग-अलग रूट पर और निरन्तर होनी चाहिए। मण्डलायुक्त बुधवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ट्रकों पर ओवरलोडिंग अधिक पाई जाती है। अधिकांशप्इईवेट वाहनों के नंबर या तो अपठ्नीय होते है या अंकित ही नहीं होते हैं। इससे दुर्घटना होने पर वाहनों की पहचान नहीं हो पाती है। उन्होंने इस स्थिति पर नाराजगीव्यक्त की। प्रवर्तन के लिए यदि पुलिस बल की आवश्यकता होतो उपलब्ध कराया जाएगा। संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशदिया कि यदि धारा 86 के अन्तर्गत वाहनों का चालान अन्य संभागीय परिवहन प्राधिकरण कोभी भेजा जाता है तो उसका पूरा विवरण उपलब्ध कराएं। तीनों जनपदों के कतिपय मार्गों पर निजी बसों के संचालन के सम्बन्ध मेंप्राप्त आवेदन पत्रों पर चर्चा हुई। जिन रूटोंपर संचालन के लिए नियमानुसार परमिट दिया जा सकता है उसकी पुन: मानीटरिंग करने को कहा गया। वाराणसी परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त एमएल चौरसिया ने भी अवैध वाहन संचालन, प्रवर्तनकार्यों, निजी बसों को परमिट दिए जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, संभागीयपरिवहन अधिकारी रामबृक्ष सोनकर, क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज अतुल त्रिपाठी, एआरटीओसत्येना्द्र कुमार सिंह यादव, एआरटीओ मऊ महेन्द्र बाबू, एआरओ बलिया अवधेश यादव,एआरएम रोडवेज उपस्थित थे।