फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Overcrowding crowd at counters on last day of outright settlement scheme

एकमुश्त समाधान योजना के आखिरी दिन काउंटरों पर उमड़ी भारी भीड़

Wed, 31 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Overcrowding crowd at counters on last day of outright settlement scheme
आजमगढ़। सरकार की ओर से बकाएदारों को अपने बकाए का भुगतान करने के लिए सरचार्ज माफी योजना शुरू की गई थी। जिसमें 31 मार्च तक पंजीकरण कराकर 31 मार्च तक उन्हें समस्त बकाए का भुगतान करना था। बुधवार को इस योजना के अंतिम दिन बिजली विभाग के काउंटरों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
विज्ञापन

जनपद में चार लाख 56 हजार घरेलू और पांच हार्स पावर ट्यूबवेल संचालक विद्युत बिल के बकाएदार थे। सरकार की ओर से एक मार्च को 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी योजना शुरू की गई थी। जिसके तहत 30 प्रतिशत धनराशि जमा कर पंजीकरण कराने वालों का सरचार्ज से निजात मिल रही थी। पहले इस योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए 15 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन बाद में सरकार ने इसे आगे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को इस योजना का आखिरी दिन था। जिसके कारण सुबह से विद्युत विभाग द्वारा बनाए गए काउंटरों पर विद्युत बिल जमा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी उमड़ी हुई थी। इस योजना के तहत एक लाख 96 हजार लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। लेकिन योजना का लाभ लेने के लिए एक लाख 90 हजार लोग ही पहुंचे। मुख्य अभियंता राजीव रंजन ने बताया कि अब एकमुश्त समाधान योजना समाप्त हो चुकी है। जिन बकाएदारों ने इस योजना का लाभ नहीं लिया और बकाए का भुगतान नहीं किया अब उनसे बकाए की वसूली के लिए अभियान चलाकर उनके कनेक्शन का विच्छेदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना के तहत कुल 170 करोड़ रुपये बकाया की वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed