{"_id":"5d8516738ebc3e93d33e62d9","slug":"outsourcing-staff-will-be-increased-by-31-october-azamgarh-news-vns484934819","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 अक्टूबर तक बढ़ेगी आउटसोर्शिंग कर्मचारियों की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 अक्टूबर तक बढ़ेगी आउटसोर्शिंग कर्मचारियों की सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिला अस्पताल में तैनात समस्त आउट सोर्शिंग कर्मचारियों ने शुक्रवार को डीएम से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को उनकी सेवा अवधि समाप्त हो रही है। जिसे बढ़ाया नहीं गया है जिसके कारण हमें बेरोजगार होने का डर सता रहा है। डीएम ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से बात कर उनकी सेवा 31 अक्टूबर तक बढ़ाए जाने की बात कही। तब वह लोग वहां से वापस हुए।
कर्मचारियों ने डीएम को बताया कि हम सभी आउट सोर्शिंग के तहत स्टाफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, डायटिशियन, फिजियोथिरेपिस्ट, वार्ड आया, वार्ड व्वाय, सीएसडी टेक्नीशियन, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर आदि पदों पर विगत चार वर्षों से पैरा मेडिकल स्टाप के रूप में मंडलीय चिकित्सालय में कार्य कर रहे हैं। 30 सितंबर को हमारी कार्य अवधि समाप्त हो रहा है। जिससे हम सभी कर्मचारी डरे और सहमे हैं कि अब हमारा क्या होगा। जिसके लिए आज हम अपर परियोजना निदेशक युपी एचएसएसपी और एनएचएम उप्र लखनऊ को ज्ञापन सौंपने आए हैं। उनकी बातों को सुनने के बाद डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने तत्काल प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से बात की। इसके बाद उन्होंने बताया कि आउट सोर्शिंग कर्मचारियों की सेवा 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। जल्द ही इसका शासनादेश आ जाएगा। इसलिए आप लोग अपना कार्य जारी रखें। इस मौके पर संतोष कुमार पांडेय, संदीप कुमार राय, अनिरुद्घ यादव, सुनील कुमार पांडेय, मनोज राय, मुकेश भारद्वाज, जयराम सिंह आदि उपस्थित थे।