फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Outpost in-charge Mahul and constable on duty SP takes action in case of extortion from doctor

UP: चौकी प्रभारी माहुल व एक आरक्षी लाइन हाजिर, डॉक्टर से रंगदारी के मामले में एसपी ने की कार्रवाई; जानें मामला

Thu, 06 Nov 2025 05:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Nov 2025 05:40 PM IST
सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक ने दो कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। क्षेत्र के लोग अपराध के खिलाफ एक्शन न लेने पर पुलिसकर्मियों से नाखुश थे

विज्ञापन
Outpost in-charge Mahul and constable on duty SP takes action in case of extortion from doctor
आजमगढ़ एसपी ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक नवंबर को माहुल में चिकित्सक पर हुए हमले के मामले में चौकी प्रभारी माहुल सुधीर कुमार सिंह को उनकी लापरवाही भारी पड़ गई। पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार ने कार्य में शिथिलता बरतने और घटना के बाद पीड़ित के साथ गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने के आरोप में उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने चौकी पर तैनात एक सिपाही अंचल सिंह को भी लाइन हाजिर किया है। 

विज्ञापन


बताते चलें कि एक नवंबर को चिकित्सक डाॅ. वीरेंद्र प्रजापति बदमाशों के हमले में घायल हो गए थे। घटना माहुल चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई थी। घायलावस्था में वे बदमाश से लड़ गए थे और उसके असलहे को छीन लिया था। 
विज्ञापन


घटना के बाद वहां पहुंचे चौकी प्रभारी सुधीर सिंह ने असलहे को अपने कब्जे में लेने के बजाय घायलावस्था में ही असलहा लेकर चिकित्सक को अकेले ही अहरौला थाने पर भेज दिया था, जिससे लोगों में उनके प्रति आक्रोश था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

इसके पहले भी फरीदपुर गांव में नोएडा के जेलर सुरजीत सिंह और प्रिंसिपल अविनाश सिंह के घर और कंदरी में हुई चोरी सहित कई मामलों में चौकी प्रभारी घटना के बाद सहयोगात्मक रवैया अपनाने के बजाय पीड़ितों से ही उलझ गए थे। जिससे क्षेत्र के लोग उनसे काफी नाखुश थे।

क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक ने माहुल पुलिस चौकी प्रभारी सुधीर सिंह और वहां के एक आरक्षी अंचल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य अनुपालन में जहां भी शिथिलता मिलेगी, वहां संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed