फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Outpost in-charge and constable present on line on charges of money transaction

Azamgarh News: पैसे के लेनदेन के आरोप में चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 28 Feb 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge and constable present on line on charges of money transaction
आजमगढ़। एसएसपी हेमराज मीणा ने पैसे के लेनदेन के आरोप में पल्हना चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने इस पूरे मामले की जांच सीओ को सौंपी है। बताया जा रहा कि उनके द्वारा एक विवेचना में 25 हजार रुपये की मांग की गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआ खुर्द निवासी अनिल जायसवाल ने आरोप लगाया कि वह लहुवा खुर्द में एक जमीन का बैनामा कराया था और उस जमीन में निर्माण कार्य करा रहा था, तभी पल्हना चौकी पर तैनात इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह आए और काम बंद करा दिया। कहा कि जब तक 25 हजार रुपये नहीं दोगे, तब तक निर्माण नहीं करने देंगे। साथ ही मुकदमा दर्ज कर जेल में भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने 22 मई 2024 को पुलिस चौकी इंचार्ज के खाते में 25 हजार रुपये भेज दिए। इस बात की जानकारी होने पर पल्हना मंडल के अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने पुलिस चौकी इंचार्ज पल्हना की शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस चौकी इंचार्ज सुल्तान सिंह को और उनके सहयोगी सिपाही विनोद यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के लिए सीओ लालगंज को सौंप दी।
विज्ञापन


--
पल्हना चौकी इंचार्ज सुल्तान सिंह की पैसे के लेनदेन को लेकर शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने पर मामले की जांच सीओ को सौंपी गई और उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। अभी प्रमोशन होकर वह इंस्पेक्टर हुए थे। मामले की जांच चल रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।- शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed