फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Outcry over drinking water in Mohabbatpur

Azamgarh News: मोहब्बतपुर में पीने को पानी को लेकर हाहाकार

Wed, 24 May 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Outcry over drinking water in Mohabbatpur
सठियांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहब्बतपुर में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित होने से हाहाकार मचा हुआ है। पानी टंकी के ट्यूबलेल का मोटर एक सप्ताह पूर्व से जला है। इससे गांव की हर घर जल योजना ठप सी हो गई हैं। मोहब्बतपुर, रौजा, महलिया, गौरिहवा बस्ती में हर घर जल योजना के तहत कनेक्शन करके घर घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इस भीषण गर्मी में पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों का गला सूख रहा हैं। प्यास बुझाने के लिए लोग बेहाल हैं। शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीण दर दर भटक रहे हैं। ग्रामीण रामायण सिंह, हीरा यादव, सतिराम पाल, राम जनम पाल, सुरेंद्र यादव, अरविंद पांडेय का कहना है कि गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल है। जल निगम की लापरवाही से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। वहीं जिम्मेदार कर्मचारी भवन पर ताला मार कर मौके से फरार हैं। अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी की जानकारी नहीं थी कि मोटर जला है। अब जानकारी दी गई है तो ठीक कराकर पानी की आपूर्ति जल्द ही बहाल करा दी जाएगी। अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी की जानकारी नहीं थी कि मोटर जला है। अब जानकारी दी गई है तो ठीक कराकर पानी की आपूर्ति जल्द ही बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed