फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Out of the 1.44 million fake memos

फर्जी मेमो से निकाल लिए 1.44 करोड़

Wed, 11 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 11 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
 Out of the 1.44 million fake memos
रैकेट ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय, जिला समाज कल्याण कार्यालय, अपर जिला विकास अधिकारी कार्यालय (समाज कल्याण),
विज्ञापन


जिला विकलांग कल्याण अधिकारी कार्यालय और जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के यहां से विभिन्न योजनाओं के लिए जारी धनराशि का भुगतान फर्जी मेमो के जरिए किसी व्यक्ति विशेष के खाते में करा लिया।

जांच में पाया गया कि गोविंद नामक व्यक्ति के खाते में विभिन्न योजनाओं के 11,82,961 रुपये तथा उसकी पत्नी अनीता के खाते में भी 6,40,500 रुपये डालकर दूसरे दिन ही आहरण कर लिया गया।
विज्ञापन


यह एक मामला है। इसी तरह, 93 फर्जी मेमो के जरिए 1.44 करोड़ रुपये का घपला किया गया है।
बता दें कि  जिला समाज कल्याण समेत अन्य विभागों में हुए अरबों रुपये के घोटाले के अमर उजाला के खुलासे को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद ने जांच का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए गठित टीम ने दो माह में तीन मामलों को उजागर किया। साथ ही विभिन्न थाने में तीन रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। इस बीच, उनका तबादला होने से जांच प्रक्रिया प्रभावित भी हुई लेकिन नवागत डीएम सुहास एलवाई ने जानकारी होने पर जांच को जारी रखने का आदेश दिया था।

इस क्रम में टीम को चौथी सफलता हाल ही में मिली है। पता चला कि रैकेट ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जारी धन लाभार्थियों को देने  के बजाय कुछ व्यक्तियों के खाते में विभागों के नाम से फर्जी मेमो तैयार करके डाल दिया।

यह राशि विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन और छात्रवृत्ति आदि का है। जांच में सामने आया कि जिला सहकारी बैंक की कप्तानगंज शाखा में गोविंद नाम के एक व्यक्ति के खाते में इन योजनाओं की राशि विभिन्न मेमों के जरिए डाली गई।


गोविंदा और अनीता के खाते में एक-एक दिन में एकमुश्त 56316 रुपये के आसपास की धनराशि भेजी गई हैं। गोलमाल में ऐसे न जाने कितने खाताधारक शामिल हैं। अब डीएम के आदेश के बाद ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed