फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   out-of-control Omni van crashed into tree killing two and injuring one returning from Khalilabad

UP Accident: अनियंत्रित ओमनी पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक घायल; खलीलाबाद से कंबल लेकर लौट रहे थे तीनों

Sun, 14 Dec 2025 11:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 11:32 AM IST
सार

Azamgarh News: जिले में सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर जहानागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, घायल का इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
out-of-control Omni van crashed into tree killing two and injuring one returning from Khalilabad
हादसे के माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Road Accident in UP: आजमगढ़–गाजीपुर मार्ग पर नगर पंचायत जहानागंज बाजार क्षेत्र के भुजही मोड़ से कुछ आगे रविवार सुबह करीब 6:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। गाजीपुर से आजमगढ़ की ओर आ रही मारुति ओमनी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। ओमनी में कुल तीन लोग सवार थे। मृतकों की पहचान शशि सिंह (40) निवासी ग्राम सेमऊर, जखनियां (गाजीपुर) और तौफीक (25) निवासी दुल्लहपुर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


शशि सिंह जखनियां बाजार में ‘प्रिन्सी गारमेंट्स’ के नाम से दुकान चलाते थे, जबकि तौफीक दुल्लहपुर में कपड़ा व जूता-चप्पल की दुकान के संचालक थे। हादसे में वाहन चालक बुलेट (30)निवासी दुल्लहपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही थाना जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ प्रतीत हो रहा है।

परिजनों के मुताबिक तीनों लोग खलीलाबाद से कंबल लेकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मृतक शशि सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी सुषमा सिंह और एक पुत्र हर्ष सिंह है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सुषमा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed