फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Out of 2904 Waqf properties, 1575 were found to be government properties

Azamgarh News: 2904 वक्फ संपत्तियों में से 1575 सरकारी निकलीं

Wed, 02 Apr 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Out of 2904 Waqf properties, 1575 were found to be government properties
आजमगढ़। जनपद में वक्फ संपत्तियों के सर्वे का कार्य जनवरी में ही पूरा हो चुका है। वक्फ के नाम दर्ज 2904 संपत्तियों में से 1575 सरकारी निकली हैं। इनका कुल क्षेत्रफल 241 हेक्टेयर से अधिक है। अल्पसंख्यक विभाग ने जिला प्रशासन के माध्यम से इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनपद में वक्फ संपत्तियों का सर्वे किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में शिया और सुन्नी वक्फ की कुल 2904 संपत्तियां हैं। सुन्नी वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का लेखपालों से तहसीलवार सत्यापन कराया गया। इसके बाद जो रिपोर्ट आई, उसमें 1575 वक्फ की जमीन सरकारी निकली है। सार्वजनिक उपयोग की 241 हेक्टेयर जमीन वक्फ बोर्ड दबाए बैठा है। सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, सबसे ज्यादा निजामाबाद और सगड़ी तहसील में सरकारी जमीन पर वक्फ का कब्जा है। वहीं, सबसे कम बूढ़नपुर तहसील में सुन्नी वक्फ बोर्ड की 46 संपत्तियां हैं, जबकि इस तहसील में शिया वक्फ बोर्ड की कोई संपत्ति नहीं मिली है। इसमें 11 हेक्टेयर से अधिक सरकारी जमीन है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज ग्राम समाज व अन्य सरकारी जमीन भी वक्फ बोर्ड के रजिस्टर में दर्ज है।
विज्ञापन


बिल पेश होते ही अलर्ट प्रशासन
बूढ़नपुर। वक्फ संशोधन बिल के मद्देनजर शासन की ओर से मंगलवार को ही अलर्ट जारी कर दिया गया। बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। इस दौरान कई जगह रूट मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूढ़नपुर में एसडीएम पंकज दीक्षित, सीओ किरण पाल सिंह, थानाध्यक्ष अतरौलिया अमित मिश्रा और चौकी इंचार्ज बूढ़नपुर राम निहाल वर्मा के नेतृत्व में फोर्स ने बूढ़नपुर, अतरैठ और कोयलसा बाजार में रूट मार्च किया। अधिकारियों ने कहीं भी किसी प्रकार की अशांति न फैलाने की अपील लोगों से की। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन सिंह, उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, महिला उपनिरीक्षक अनुराधा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed