फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   OTS is slow in the division, revenue of 71.68 crores came

Azamgarh News: मंडल में ओटीएस की रफ्तार धीमी, 71.68 करोड़ आया राजस्व

Thu, 02 Jan 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
OTS is slow in the division, revenue of 71.68 crores came
आजमगढ़। मंडल में एक मुश्त समाधान योजना की रफ्तार काफी धीमी है। 31 दिसंबर को पहला चरण खत्म हो गया लेकिन 8.33 प्रतिशत उपभोक्ता ही लाभ उठाए। इनसे 71.68 करोड़ का राजस्व आया है। ओटीएस की सबसे खराब स्थिति आजमगढ़ की है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जोन में कुल 1302375 लाख उपभोक्ता हैं। एक मुश्त समाधान योजना में पांच हजार के ऊपर के 949635 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। इन उपभोक्ताओं पर 2713.28 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। ओटीएस का पहला चरण 31 दिसंबर को खत्म हो चुका है लेकिन जोन की रफ्तार काफी धीमी है।
विज्ञापन

जिससे मंडल में 8.33 प्रतिशत उपभोक्ताओं को ही लाभ मिल सका। आजमगढ़ जोन के चारों सर्किल में पहले चरण में मात्र 79107 उपभोक्ता ही ओटीएस के तहत पंजीकरण कराए हैं। पंजीकरण के बाद विभाग को 71.68 करोड़ राजस्व मिला है। ओटीएस की सबसे खराब प्रगति आजमगढ़ के दोनों सर्किल की है। दोनों सर्किलों में 7.72 प्रतिशत उपभोक्ता ही लाभ उठा पाए। मऊ में 8.74 और बलिया में 9.08 प्रतिशत उपभोक्ता ओटीएस योजना का लाभ लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल- उपभोक्ता- कुल बकाया, पंजीकरण- जमा राशि
आजमगढ़ प्रथम- 244783- 477.12- 21561- 21.16
आजमगढ़ द्वितीय- 224432- 510.42- 14682- 12.19
मऊ - 255332- 1273.27- 23184- 23.15
बलिया- 225088- 452.47- 19680- 15.19
कुल योग- 949635- 2713.28- 79107- 71.68
नोट- बकाया और जमा राशि करोड़ में है
एक मुंश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए गांवों, बाजारों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ मिल रहा है और विभाग को भी अच्छा राजस्व आ रहा है। एक जनवरी से ओटीएस का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। बकायेदार उपभोक्ता उपकेंद्रों या फिर गांवों में लगने वाले कैंप में जाकर लाभ उठाएं। - इंजी. नरेश कुमार, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed